अनूपगढ़: महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शिविर के पोस्टर का आयुर्वेद अस्पताल में विमोचन
महक फाउंडेशन सोसाइटी व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 29 अप्रैल तक कामरा धर्मशाला में बवासीर के रोगियों के लिए निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके पोस्टर का विमोचन आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में किया गया। प्रोजेक्ट चैयरमेन लक्की आहूजा ने बताया कि शिविर में बवासीर के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।