अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में चार दुकानों से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ नई धान मंडी में 29 मार्च की रात चोरों के द्वारा 4 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसका मामला दुकानदारों के द्वारा पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया था। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी रवि कुमार सोनी उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है तथा एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया है।