अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने प्रेम नगर से एक व्यक्ति को धारदार तलवार के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनूपगढ़ के प्रेम नगर से एक व्यक्ति को धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि एएसआई लालचंद, हेड कांस्टेबल पदम सिंह और कांस्टेबल बजरंग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।