टिब्बी: एसबीआई की सीएसआर पहल: 6GGR के सरकारी स्कूल को सोलर प्लांट, शौचालय और फर्नीचर की मिली सौगात
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कॉर्पोरेट सामाजिक सरोकार (सीएसआर) के तहत हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे के स्थानीय सरकारी विद्यालय में विभिन्न जनसुविधाओं का विस्तार किया है। शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह में एसबीआई के क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय के अधिकारी सुनील कुमार, ज्ञानेंद्र पाठक और मोहन ने बैंक की सीएसआर ग्रांट से निर्मित कार्यां का उद्घाटन किया।