हरसूद: स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में प्रतिभागी विधार्थियों को किया सम्मानित
Harsud, Khandwa | Oct 17, 2026 स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर शनिवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जयेश वैष्णव द्वारा की गई।