सिरसा प्रशासन व भाजपा शासन को हार्दिक बधाई!
🌧️ बारिश ऊपर से नहीं, सीवर लाइन से हुई है!
सिरसा में पब्लिक हेल्थ विभाग ने जलभराव की समस्या का ऐसा समाधान निकाला है कि शहरवासी भी हैरान हैं। प्रभात पैलेस के सामने से भादरा गेट तक पूरी सड़क जलमग्न है।
अब लोगों को बारिश का इंतजार करने की जरूरत नहीं… सीवर लाइन खोलिए और सड़क को तालाब बनाइए! जिस सड़क पर लोगों को चलना चाहिए था, वहां अब पानी तैर रहा है। वाहन चालक परेशान हैं, दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है और आमजन सवाल पूछ रहा है—
❓ क्या यह सीवर व्यवस्था है या जलभराव की सरकारी योजना?
❓ क्या विभाग ने सीवर लाइन की सफाई और निकासी व्यवस्था की जांच की थी?
❓ अगर एक सीवर लाइन से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो सकता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी?
प्रशासन ने शहरवासियों को सड़क नहीं, ‘फ्री का वाटर पार्क’ उपलब्ध करा दिया है। सिरसा में विकास की रफ्तार देखिए- सड़कें खुदी हुई, जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त और अब सीवर के पानी से सड़कें लबालब! जनता टैक्स देती है सड़क और सुविधाओं के लिए, तालाब और सीवर का पानी झेलने के लिए नहीं।
📍 प्रभात पैलेस से भादरा गेट तक का जलमग्न मार्ग प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। अब देखना यह है कि विभाग इस सड़क को सुखाएगा या फिर यहां नाव चलाने की अनुमति देगा!
#सिरसा #भादरागेट #प्रभातपैलेस #जलभराव #पब्लिकहेल्थ #नगरव्यवस्था #जनसमस्या #प्रशासन #सिरसाकीआवाज
Sirsa, Sirsa | Jul 27, 2026