सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में युद्धस्तर पर तैयारियां तेज, घाटों से कांवरिया पथ तक सज रहा शिवभक्तों का स्वागत
आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां जिला प्रशासन की निगरानी में युद्धस्तर पर जारी हैं। शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभाग अपने-अपने स्तर पर तेजी से कार्य कर रहे हैं। नमामि गंगे घाट और ऐतिहासिक अजगैबीनाथ गंगा घाट पर पीएचईडी विभाग द्वारा शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत, रंग-