छोटीसादड़ी: मलावदा गांव में चोरों के हौसले बुलंद, मंदिर को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी
छोटीसादड़ी क्षेत्र के मलावदा गांव में चोरों ने एक बार फिर भगवान के मंदिर को निशाना बनाया है। बीती रात राम जानकी मंदिर में सेंध लगाते हुए चोरों ने मंदिर से 2.5 किलो चांदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। चोरी गई वस्तुओं में चांदी के तीन छत्र, दो मुकुट, चांदी के कुंडल, तीन चांदी की चेन, भगवान के पैरों के कड़े और सोने की नथ शामिल हैं।