#खटीमा_गोलीकांड की #बरसी पर शहीद #आंदोलनकारियों को #श्रद्धांजली दी #विधायक_कापड़ी ने उठाई #लंबित #आंदोलनकारियों की #मांग की बात।
खटीमा गोली कांड की बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर का खटीमा कांड, 2 सितंबर का मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर का रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड के इतिहास के ऐसे काले अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।सीएम धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। वहीं सात दिन जेल जाने या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार रुपये तथा अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4 हजार 500 से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह की गई है।इसके अलावा पूर्ण रूप से शय्याग्रस्त दिव्यांग राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने और उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था का भी फैसला लिया गया है। और वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी आंदोलन कारियों के सामने अपनी बात रखते हुए कापड़ी ने कहा कि वह पिछले साढ़े चार साल से 253 लंबित राज्य आंदोलनकारियों को आंदोलनकारी घोषित करने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई क्यों नहीं हुई। इसी लिए विधायक कापड़ी शहीदों को नमन कर चले गए।