मंझनपुर: एसपी सत्यनारायण ने मंझनपुर में पैदल गश्त की, ईदगाह पहुंचकर लोगों से शांतिपूर्ण नमाज अदा करने की अपील की
आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना मंझनपुर क्षेत्र के कस्बा मंझनपुर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर भी मौजूद रहे।