शाहजहांपुर: फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा युवक पकड़ा गया, जांच के बाद स्थानीय पुलिस को सौंपा गया
शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय में ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को मिलिट्री पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक की पहचान रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्क्लेव निवासी आर्यन वर्मा के रूप में हुई। मामले की सूचना पर बरेली से आर्मी इंटेलिजेंस टीम शाहजहांपुर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद युवक को आगे की कार्रवाई के लिए थाना सदर बाजार