पीपलदा: अज्ञात बाइक ने पीपल्दा रोड़ पर कॉलेज जा रही छात्रा के टक्कर मारी, गम्भीर घायल अस्पताल में कराया भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 12, 2024 जिले के इटावा कस्बे के पीपल्दा रोड़ पर सोमवार को अज्ञात बाइक ने कॉलेज जा रही छात्रा के टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर घायल हो गयी जिसको उपचार के लिये इटावा अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा खुशी बैरवा अपने घर से आस्था कॉलेज जा रही थी इस दौरान पीपल्दा रोड़ पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया ।