पीपलदा: इटावा क्षेत्र के गोनदी गांव के सरकारी स्कूल के पीछे वन्यजीव ने किया गाय का शिकार, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 11, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र के गोनदी गांव में आज एक वन्य जीव द्वारा गाय का शिकार करने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में डर बना हुआ है। रविवार को सुबह के समय गोनदी गांव के सरकारी स्कूल के पीछे सरसों के खेत में वन्यजीव ने गाय का शिकार किया। सुबह ग्रामीण लटूर लाल बैरवा जब खेत पर जा रहा था तो उसने गाय को मृत देखा और ग्रामीणों व वन विभाग को सूचना दी।