पीपलदा: गेता वितरिका में नहरी पानी की कमी के चलते इटावा उपखंड मुख्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 10, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र की गेता जल वितरिका में किसानों को नहरी पानी की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने शनिवार को इटावा उपखंड कार्यालय व सीएडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नहरों में जलप्रवाह नही होने से किसानों की सुख रही फसलों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।