पीपलदा: जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी ममता तिवारी पहुंची इटावा, पंचायत समिति सभागार में ली बैठक
Pipalda, Kota | Feb 10, 2024 जिला परिषद की कार्यकारी अधिकारी ममता तिवारी शनिवार को इटावा पहुंची। जहां उन्होंने उपखंड क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर सरकारी योजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर उनको धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। कार्यकारी अधिकारी ममता तिवारी ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राजस्थान सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों पर गति धीमी है।