पीपलदा: इटावा पुलिस ने 5 हजार के फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 11, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने शनिवार रात्रि को 5हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इटावा पुलिस के अनुसार 19/54एक्साइज एक्ट में फरार स्थायी वारंटी व पांच हजार का इनामी आरोपी यशराज सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र युधिष्ठिर सिंह निवासी करवाड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में लूट आर्म्स एक्ट मामले दर्ज है।