गोपालगंज: जादोपुर दुखहरण गांव में आपसी विवाद में भाई-बहन पर चाकू से हमला, दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर भाई बहन को जख्मी कर दिया। जख्मी भाई बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।