डुमरांव: डायट परिसर में टीबीटी मंच द्वारा 101 नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Dumraon, Buxar | May 28, 2026 डुमरांव स्थित डाएट परिसर में गुरुवार की दोपहर एक बजे टीबीटी मंच (द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स) द्वारा 101 नवाचारी शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डाएट प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य उपस्थित रहे।