धौलपुर: मछकुंड रोड पर मगरमच्छ की दहशत, गाय पर किया झपट्टा
मछकुंड रोड स्थित सौ फूटा रोड के पास बने एक पोखर में मगरमच्छ का एक नन्हा शावक दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक मगरमच्छ के नजर आने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोखर में जल स्तर अधिक होने के कारण मगरमच्छ पानी के किनारे तक आ गया और वहां पानी पीने आई एक गाय पर झपट्टा मार दिया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों न