महोबा: कचहरी परिसर से जिला जज ने 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला जज राम नगीना यादव ने न्यायालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन गांव और कस्बों में जाकर लोक अदालत के लाभ बताएंगे। लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, पारिवारिक, राजस्व और सिविल मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण किया जाएगा।