मोहनपुर: जसीडीह के चरकी पहाड़ी गांव में शराब के नशे में धुत दामाद ने ससुर पर चाकू से किया हमला
जसीडीह के चरकी पहाड़ी गांव में शराब के नशे में धुत एक दामाद द्वारा अपने ससुर को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया है ।परिजनों के अनुसार आरोपी दामाद का नाम रामचंद्र मालिक है बताया गया कि गांव की हटिया से शराब के नशे में घर पहुंचा बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने ससुर से उलझ गया और चाकू से वार कर दिया। फिलहाल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं।