ब्यौहारी: पुश्तैनी जमीन पर अवैध नामांतरण का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी निवासी अशोक तिवारी ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर कथित अवैध नामांतरण और नक्शा तरमीम किए जाने की शिकायत कलेक्टर से की है। उनका आरोप है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वीडीओ शुक्रवार सुबह 9 बजे सामने आया है।