गुरुग्राम: गुरुग्राम में युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई
गुरुग्राम में आयोजित रोजग़ार मेला कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन देशभर में हो रहे 15वें रोजग़ार मेला का हिस्सा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर नियुक्त हुए 51,000 से अधिक युवाओं को संबोधित किया।