Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

खलीलाबाद: साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी का 5,000 रुपये वापस दिलाए, जनता से की सतर्कता की अपील

साइबर ठगी के शिकार उमाशंकर को थाना बेलहरकला पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने 5,000 रुपये वापस दिलाए। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए भी जनता को बैंकिंग जानकारी साझा न करने और संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी है।

MORE NEWS

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – एसपी संदीप कुमार मीना

संत कबीर नगर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यात्रा मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – एसपी संदीप कुमार मीना संत कबीर नगर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने यात्रा मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 28, 2026

कुर्थिया सड़क हादसे से दहला संत कबीर नगर,चार मौतों से पसरा मातम, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, परिजनों को दिया ढांढस

गोरखपुर से बस्ती जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत; डीएम-एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, पूर्व विधायक ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

संतकबीरनगर, 27 जुलाई 2026।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया (केनौना) के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जनपद को शोक में डुबो दिया। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिससे पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल है।

डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे

हादसे की जानकारी मिलते ही खलीलाबाद के पूर्व विधायक जय चौबे आधुनिक शव विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम हाउस) पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

एक ही परिवार की कई मौतों से हर आंख हुई नम

पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराने में जुटी रही।

'यह अपूरणीय क्षति है' – जय चौबे

पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि एक ही परिवार के कई चिरागों का इस तरह असमय बुझ जाना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और सभी लोग दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कुर्थिया सड़क हादसे से दहला संत कबीर नगर,चार मौतों से पसरा मातम, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, परिजनों को दिया ढांढस गोरखपुर से बस्ती जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत; डीएम-एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, पूर्व विधायक ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा संतकबीरनगर, 27 जुलाई 2026। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया (केनौना) के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जनपद को शोक में डुबो दिया। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिससे पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल है। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे हादसे की जानकारी मिलते ही खलीलाबाद के पूर्व विधायक जय चौबे आधुनिक शव विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम हाउस) पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। एक ही परिवार की कई मौतों से हर आंख हुई नम पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराने में जुटी रही। 'यह अपूरणीय क्षति है' – जय चौबे पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि एक ही परिवार के कई चिरागों का इस तरह असमय बुझ जाना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और सभी लोग दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 27, 2026

दो नाबालिग बेटियों की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, आरोप– रेल पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

खलीलाबाद, संत कबीर नगर।अपनी दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से परेशान एक पिता न्याय और मदद की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता हरिराम चौरसिया का आरोप है कि घटना की सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रेलवे पुलिस अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्रियां खुशबू (16 वर्ष) और मुस्कान (14 वर्ष) घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं।पीड़ित पिता का कहना है कि शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7290091560 से फोन कर बताया कि दोनों बच्चियां देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई हैं। इसके बाद उक्त नंबर बंद हो गया और दोनों बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।पिता ने बताया कि बड़ी बेटी खुशबू मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि उनकी पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है।पीड़ित का आरोप है कि रेलवे पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे समय बीतता जा रहा है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा दोनों नाबालिग बेटियों की शीघ्र सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।

 यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9161114590 या 8400589820 पर संपर्क कर सकता है।
 #Update #nonfollowers #indianrailways

दो नाबालिग बेटियों की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, आरोप– रेल पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट खलीलाबाद, संत कबीर नगर।अपनी दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से परेशान एक पिता न्याय और मदद की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित पिता हरिराम चौरसिया का आरोप है कि घटना की सूचना देने और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रेलवे पुलिस अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनकी पुत्रियां खुशबू (16 वर्ष) और मुस्कान (14 वर्ष) घर से निकल गईं। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि दोनों खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थीं।पीड़ित पिता का कहना है कि शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 7290091560 से फोन कर बताया कि दोनों बच्चियां देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई हैं। इसके बाद उक्त नंबर बंद हो गया और दोनों बच्चियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।पिता ने बताया कि बड़ी बेटी खुशबू मानसिक रूप से दिव्यांग है, जबकि उनकी पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में है।पीड़ित का आरोप है कि रेलवे पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे समय बीतता जा रहा है और बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने तथा दोनों नाबालिग बेटियों की शीघ्र सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है। यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9161114590 या 8400589820 पर संपर्क कर सकता है। #Update #nonfollowers #indianrailways

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 27, 2026

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सैयद फिरोज अशरफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई कानून के दायरे में, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी पक्षों को सुनकर उचित निर्णय लिया जाए।

इस दौरान एखलाक अहमद, काजी इफ्तेखार अहमद, कोमल यादव, अजीम खान, मोहम्मद अहमद, रम�

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सैयद फिरोज अशरफ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मामले का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई कानून के दायरे में, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और सभी पक्षों को सुनकर उचित निर्णय लिया जाए। इस दौरान एखलाक अहमद, काजी इफ्तेखार अहमद, कोमल यादव, अजीम खान, मोहम्मद अहमद, रम�

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 27, 2026

संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, चालक ट्रक छोड़कर फरार

संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के केनवना-कुर्थिया मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान लालजी (60 वर्ष), उनकी पत्नी ज्ञानमती (55 वर्ष), पोता आदर्श (10 वर्ष) और नाती सत्यम (8 वर्ष) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, लालजी चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी, पोता और नाती भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी प्रेमलता दवा देकर घर के अंदर गई। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर चढ़ गया और चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा

संतकबीरनगर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, चालक ट्रक छोड़कर फरार संतकबीरनगर। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के केनवना-कुर्थिया मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान लालजी (60 वर्ष), उनकी पत्नी ज्ञानमती (55 वर्ष), पोता आदर्श (10 वर्ष) और नाती सत्यम (8 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लालजी चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर के बाहर खाट पर सोए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी, पोता और नाती भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी प्रेमलता दवा देकर घर के अंदर गई। तभी गोरखपुर की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक घर के बाहर चढ़ गया और चारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 27, 2026

खलीलाबाद: साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी का 5,000 रुपये वापस दिलाए, जनता से की सतर्कता की अपील - Khalilabad News