प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
13 अक्टूबर 2026
शीर्षक: राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खेल मैदान पर दिखा बेटियों का दम।
जमुई: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने उत्साह, ऊर्जा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के नौ प्रमंडलों से आई बालिका खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, टीम भावना, अनुशासन और जीत के जज्बे से खेल प्रेमियों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर-14 वर्ग में पटना, मुंगेर एवं तिरहुत की टीमों ने विजेता के रूप में सफलता हासिल की, जबकि पूर्णिया, भागलपुर एवं पटना की टीमों ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सारण एवं मुंगेर की टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि तिरहुत एवं कोसी की टीमें उपविजेता रहीं। वहीं, अंडर-19 वर्ग में पटना, मगध एवं बीएसएसए की टीमों ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस वर्ग में कोसी, भागलपुर एवं पटना की टीमें उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता में बेटियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा राज्य स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिल रहा है।
जमुई में आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को मजबूत करने का संदेश भी दे रही है। प्रतियोगिता का अंतिम दिन 14 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों की खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाएंगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Oct 13, 2026