धार: पर्यटन नगरी मांडू में अशर्फी महल परिसर में तोड़फोड़, अज्ञात लोगों ने फव्वारा क्षतिग्रस्त किया, पुलिस जांच में जुटी
Dhar, Dhar | Sep 21, 2025 विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में अशर्फी महल परिसर के स्थित कमल आकृति का फव्वारा अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। यह फव्वारा मुख्य चौराहे पर नगर परिषद द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। अज्ञात लोगो ने फव्वारे की दो पत्तियों को नुकसान पहुंचाया है।