धार: धार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत मैत्री कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
Dhar, Dhar | Sep 20, 2025 पशुपालन एवं डेयरी विभाग अन्तर्गत कार्यकर्ताओं को विभागीय कार्यों हेतु जागरूक किये जाने की दृष्टि से जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को जिले के समस्त मैत्री कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उनको कृत्रिम गर्भाधान कार्य में रूचि लेकर कार्य किये जाने एवं सहयोग किये जाने हेतु समझाईश दी गई ।