धार: जिला पुरातत्व संग्रहालय में पुरातत्व विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Dhar, Dhar | Sep 20, 2025 चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पुरातत्व महत्व की आकृतियां बनाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। अपने इतिहास से परिचित होना बहुत जरूरी है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उक्त बात धार में किला परिसर स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय में पुरातत्व विभाग द्वारा संपन्न हुई चित्रकला प्रतियोगिता में तहसीलदार दिनेश उईके ने कही।