धार: धार शहर में चोरी की सनसनीखेज वारदात, पार्षद के घर पर चोरों का धावा!
Dhar, Dhar | Sep 21, 2025 धार शहर में चोरी की सनसनीखेज वारदात,पार्षद के घर पर चोरों का धावा! धार शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ा। वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद छगन परमार के घर में चोरों ने कल देर रात धावा बोलकर करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।