धनौरा: हसनपुर नगर में आत्माराम कूड़े के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम बच्ची सहित 2 घायल, महिला की हुई मौत
हसनपुर में गंगा स्नान कर घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से दूध से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार बेटा और उसकी मासूम बेटी घायल हो गए। हालांकि, इलाज के दौरान मां की मृत्यु हो गई। गुरुवार शाम 4:00 बजे बाइक से अपने घर लौटे तभी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई।