बिंदकी: बकेवर थाने में पुलिस ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो को शेयर करने पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बकेवर थाना अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जाएगी।