टेहरोली: टहरौली में महिला के साथ मारपीट करने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत
थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम धवारी निवासी पीड़ित संतराम वंशकार की माता जो अपने घर के बाहर बैठी थी तभी आज बुधवार को गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर आपस में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी जिसमें पुलिस को पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीन पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है