बिसौली: बिसौली और फैजगंज बेहटा क्षेत्र में परिवहन विभाग ने चलाया सेफ फ्यूचर अभियान, ओवरलोड माल वाहनों को किया सीज
बदायूं में सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने जिले में स्कूली वाहनों और ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बुधवार को 12 बजे करीब बिसौली और थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओवरलोड चल रहे माल वाहनों को सीज किया गया। वहीं फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर 3 स्कूली वाहनों को सीज किया गया और 8 स्कूली वाहनों के चालान किए गए।