बरेली: इश्क, प्रताड़ना और मौत: युवती की आत्महत्या के बाद प्रेमी अजय को किया गिरफ्तार, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
बरेली के थाना किला क्षेत्र में युवती की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी। परिजनों ने प्रेमी अजय समेत तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अजय (22) को किला नदी पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रेम संबंध और शादी को लेकर विवाद सामने आया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।