कोईलवर: गिद्धा गैस प्लांट के गेट के समीप से दो बाइक पर लदे 100 लीटर महुआ शराब को गिद्धा थाना पुलिस ने किया जप्त
शुक्रवार की शाम गिद्धा थाना क्षेत्र के गिद्धा गैस प्लांट के गेट के समीप से दो बाइक पर लदे 100 लीटर महुआ शराब को गिद्धा थाना पुलिस ने जप्त किया है। इस दौरान दो बाइक सहित शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई गिद्धा थाना प्रभारी प्रिया शीला के नेतृत्व में किया गया।