कोईलवर: पचैना खेल मैदान पर जिला स्तरीय एक दिवसीय फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
मैच का उद्घाटन वार्ड सदस्य ने किया
कोईलवर प्रखंड के पचैना खेल मैदान पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन वार्ड सदस्य रघुवीर कुमार ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पचैना बनाम दौलतपुर के बीच खेला गया। मैच काफी रोमांचकारी हुआ। इस मैच में पचैना की टीम ने जीत हासिल की। सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया।