कोईलवर: डुमरिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिद्धा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
गिद्धा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे डुमरिया गांव निवासी शत्रुघ्न पासवान के पुत्र गुड्डू कुमार को विगत रात्रि शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त शराबी को थाने लाकर पूछताछ कर मेडिकल कराकर गुरुवार की सुबह जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी गिद्धा थाना प्रभारी प्रिया शीला ने दी।