कोईलवर: कोईलवर थाना की पुलिस ने एसपी प्रमोद कुमार के मौजूदगी में पांच प्रण की ली शपथ
कोईलवर थाना के सभी कर्मियों एवं अधिकारियों को वर्ष 2024 के लिए बिहार पुलिस के पांच प्रणो के लिए एसपी प्रमोद कुमार ने शपथ दिलायी। एसपी ने थाना का मुआयना किया। वही उन्होंने थाने के कार्य प्रणाली की समीक्षा की एवं आने वाले फरियादियों की समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। इसके अलावा 30 मिनट में थाने पर आए नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराने को कहा।