किशनगंज: बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, खेतों में कटी पड़ी उड़द की फसल
कस्बाथाना क्षेत्र में लगातार बने बारिश के मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में उड़द की फसल कटाई के बाद जगह-जगह पड़ी है। आसमान में छाए बादलों से किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। बारिश में कटी फसल भीगने से दानों में नमी आने के साथ रंग व गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।