टीकमगढ़: राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम, स्व सहायता समूहों को सीसीएल राशि वितरित
जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा एनआरएलएम योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह दुर्गा स्व सहायता समूह एवं गणेश स्व सहायता समूह के अध्यक्ष/सचिव को सीसीएल की राशि 30000 का चैक प्रदाय किया गया।