जांजगीर: ग्राम पेंड्री में नशा मुक्ति के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
आज रविवार की शाम 5 बजे ग्राम पेंड्री में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिलाओं ने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। महिलओ ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर गांव की प्रमुख सड़कों पर रैली निकाली और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नशा छोड़कर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की गई।