जालौर: जालौर में अन्नपूर्णा रसोई और स्ट्रीट वेंडर्स की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल
Jalor, Jalor | Jun 5, 2025 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में पांच दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें जालौर के दो स्थानों से मिलावट की आशंका पर नमूने लिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.भैराराम जाणी ने गुरुवार साहब 4:00 बजे जानकारी दी।