भादरा: भादरा थाने के कांस्टेबल नरेश की डंपर की टक्कर से हुई मौत, चालक गिरफ्तार
भादरा थाना के कांस्टेबल नरेश कुमार (35) की सोमवार को डोबी रोही के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। क्रेशर सामग्री से भरे डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे डंपर के नीचे फंसकर दूर तक घिसटते रहे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सम्मान के साथ शव को पैतृक गांव ददरेवा भेजा गया।