डुमरांव: आचार संहिता को लेकर थानाध्यक्ष ने डुमरांव के विष्णु मंदिर में समीप चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला 19,500 का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2024 आचार संहिता के अनुपालन को लेकर डुमरांव के विष्णु भगवान मंदिर के समीप प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनीषा राणा ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 21 वाहनों से 19,500 का जुर्माना किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान एक एक वाहन को रोककर उनकी गहन जांच की गई।