डुमरांव: डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का किया गया आयोजन, सभी प्रकार के उपकरणों की सजाई गई प्रदर्शनी
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2024 डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आयोजक के रूप में स्टेशन प्रबंधक अविनाश कुमार मौजूद रहे, जहां रेलवे में प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के उपकरणों को यात्रियों के समक्ष प्रदर्शनी के माध्यम से रखा गया।मौके पर स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेलवे ने अब तक कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।