पलासी: पलासी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Palasi, Araria | Jul 13, 2026 पलासी पुलिस ने शनिवार को गश्ती के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मो. शाकीब और रूद्रानंद झा को रविवार को न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।