बवानी खेड़ा: जिला में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधीश ने पुलिस अधिकारियों के साथ नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
विभिन्न किसानों संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वïान के दौरान शरारती या असामाजिक तत्वों द्वारा जिला में शांति व कानून व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका के चलते जिलाधीश नरेश नरवाल ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस अधिकारियों के साथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये आदेश 11 फरवरी से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।