बवानी खेड़ा: चंदा गुप्ता को मिली भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा की जिम्मेवारी
आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से सक्रिय हो गए है तथा सभी राजनीतिक दलों द्वारा ताबड़तोड़ नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी महिला मोर्चा विंग को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जिसके तहत चंदा गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है।