बवानी खेड़ा: जिले मे सीएचसी व एफपीओ के बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा ड्रोन पाइलेट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण कृषि विभाग के पोर्टल पर 19
सहायक कृषि अभियन्ता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि जिला भिवानी के कस्टम हायरिंग सैन्टर (सीएचसी), किसान उत्पादन समुह (एफपीओ) के किसान सदस्यों / बेरोजगार युवाओं को ड्रोन पाइलेट ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) देने के लिए कुल 23 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमे से 8 किसानों का चयन पहले चरण मे किया जा चुका है।