बवानी खेड़ा: गांव मुंढाल खुर्द में तेज रफ्तार आटो चालक ने बाइक सवार मामा-भांजी को मारी टक्कर हादसे में भांजी की मौत, मामा गम्भीर
गांव मुंढाल खुर्द में तेज रफ्तार आटो चालक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल भांजी ने पीजीआइ रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसके मामा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।